Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur मोदी शासन में भारत ने चीन को पछाड़कर इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक...

मोदी शासन में भारत ने चीन को पछाड़कर इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक जगह बनाई: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता  तीक्षण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि भारत जल्दी ही तेजी से विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन मॉर्गन स्टेनली द्वारा हाल ही में की गई इन्वेस्टमेंट सिफारिशों में  भारत को चीन से बढ़िया इन्वेस्टमेंट की जगह बताया गया है।

Advertisements

मोदी शासन में  व्यापार,उद्योग तथा कारोबार में भारत ने चीन को पछाड़कर अपनी रेटिंग में भारी सुधार किया है जिसे विश्व की सुपर प्रसिद्ध फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट सलाहकार कंपनी ने भी स्वीकार किया है और इस बढ़त में केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स, मजबूत टेक्नोलॉजी सेक्टर, इंडस्ट्रीज की डायवर्सिफाइड चेन  है।

सूद ने कहा कि भारत की आर्थिक ताकत मध्यवर्ग है जिसके कारण भारत तेजी से मजबूत होता दिखाई देता है।  मॉर्गन स्टेनली की इस रिपोर्ट के बाद भारत में विदेशी कंपनियों द्वारा भारी मात्रा में इन्वेस्टमेंट के रुझान आ सकते हैं, जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर मजबूत करेंगे। सूद ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी तथा राष्ट्रवादी नीतियों के कारण ही संभव हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here