होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) : भारत की नंबर 1 कंपनी मारूती सजूकी के होशियारपुर व मंडी गोबिंदगढ़ के डीलर होशियारपुर आटोमोबाइल ने अपने पहले सभी रिकार्ड तोड़ते हुए। रायल प्लैटीनम डीलर का अवार्ड प्राप्त करने की खुशी में समारोह का आयोजन किया गया। यह आवार्ड कंपनी के एम.डी. अजविंदर सिंह ने सिडनी में मारूती सजूकी की आल इंडिया डीलर कांफ्रैस में प्राप्त किया। इस मौके पर एम.डी. अजविंदर सिंह ने कहा कि होशियारपुर आटो मोबाइल ने इंडिया के सभी डीलरों से अधिक अंक प्राप्त करके अपना पिछली 8 बार का प्लैटीनम रिकार्ड तोड़ा। इस बार होशियारपुर आटोमोबाइल ने इसके साथ मैक्सीमम टरेंड मैन पावर का आवार्ड भी इंडिया स्तर पर जीता है। इसी के साथ इस बार नॉर्थ-2 के डीलरों ने विभिन्न क्षेत्रों में 15 विभिन्न अवार्ड हासिल किए। जिनमें ओवर आल एक्सीलैंस सेल व सर्विस
आवार्ड भी मिले। होशियारपुर आटोमोबाइलज द्वारा पिछले वर्ष शुरु की गई नैकसा चैनल डीलरशिप में से भी मारूती सजूकी का सर्वउत्तम अलफा बैंड डीलर अवार्ड प्राप्त किया। जिससे नैकसा चैनल में भी मैक्सीमम सार्टीफिकेट मैन पावर का अवार्ड भी हासिल किया। इन अवार्डों के मिलने पर अजविंदर सिंह (एम.डी) व गुरप्रीत सिंह (सी.ई.ओ.) ने बताया कि इन आवार्डों के पीछे भगवान की कृपा और उनके मेहनती स्टाफ का हाथ है। उन्होंने अपने ग्राहकों का भी धन्यवाद किया, जिनकी बदौलत वे यह आवार्ड जीत सके। उन्होंने अपने सभी ग्राहकों के लिए जारी किए डिस्काऊंट कूपन भी जारी किए जो इसी वर्ष जून महीने में ग्राहकों को दिए जाएंगे।