शांतमयी ढंग से मतदान के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने शहरवासियों का किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज 14 फरवरी को नगर निगम चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने समूह शहरवासियों का शांतमयी ढंग से मतदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चुनावों के मद्देनजऱ हर एक वोटर द्वारा किसी न किसी उम्मीदवार को वोट किया गया है तथा वोटिंग को लेकर जनता का उत्साह देखकर काफी अच्छा लगा।

Advertisements

श्री अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए व्यापक प्रंबध किए गए थे। जिसके चलते जनता के सहयोग से यह सब संभव हुआ। श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्हें यह देखकर काफी प्रंसन्नता हुई कि जहां हमारे बुजुर्ग बढ़-चढक़र मतदान करने के लिए पहुंचे वहीं युवा वर्ग भी काफी उत्साहित दिखा। पहली बार वोट करने वाले युवा लडक़े व लड़कियों ने संविधान द्वारा प्राप्त अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की मजबूती में अपना अहम योगदान डाला। श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से नगर निगम में कांग्रेस का मेयर जरूर बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here