भाजपा केन्द्र सरकार के 3 वर्ष: 9 जून को करवाए जाएँगे विभिन्न कार्यक्रम

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur-जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला होशियारपुर की बैठक जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 9 जून को भाजपा के 3 वर्ष होने के उपलक्षय में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों संबंधी चर्चा की। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने समूह कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों की 9 जून को होने वाले कार्यक्र मों संबंधी ड्यूटियां लगाईं। उन्होंने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 6 से 7 तक भाजपा की ओर से सफाई अभियान, तत्पश्चात विभिन्न चरणों में कार्यकर्ता सम्मेलन, युवा सम्मेलन तथा महिला सम्मेलन व बुद्धिजीवी तथा उद्योगपतियों की बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्र मों में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विजय सांपला व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना

Advertisements

के अलावा अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता केन्द्र में भाजपा के 3 वर्षों की उपलब्धियों संबंधी कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे। इस बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी व चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड जवाहर खुराना के अलावा जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, प्रदेश व्यापार सैल सचिव तरसेम गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बांसल, कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, एस.एम. सिद्धु, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, हरियाना मंडल अध्यक्ष अजय चोपड़ा, शाम चौरासी मंडल अध्यक्ष कुलदीप राज, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, महामंत्री जगदीप सोहल, व्यापार सेल अध्यक्ष विनय गुप्ता, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, नरेश कोच, कमलजीत कौर, गुरमिंदर कौर, शाम लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here