गुरमिंदर कौर भाजपा पश्चिमी मंडल की सचिव नियुक्त

gurminder-kaur-sectretry-BJP-west-mandal-hoshiarpur

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पश्चिमी मंडल की एक बैठक भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी जवाहर खुराना एवं जिला अध्यक्ष डा. रमन घई विशेश तौर पर शमिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर ने कहा कि भाजपा की टीमों में हो रहा विस्तार पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी जवाहर खुराना व जिला अध्यक्ष डा. रमन घई के नेतृत्व में जिले की टीमों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को एक बड़ी जीत दिलाना जिला भाजपा का लक्षय है। इस मौके पर नवनियुक्त पश्चिमी मंडल सचिव गुरमिंदर कौर ने अपनी नियुक्ति के लिए जिला भाजपा टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी

Advertisements

गई इस जिम्मेदारी को वह बाखूबी निभाएंगी। इस बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी जवाहर खुराना व जिला अध्यक्ष डा. रमन घई के अलावा जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, प्रदेश व्यापार सैल सचिव तरसेम गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बांसल, गौरव वालिया, सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, एस.एम. सिद्धु, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, हरियाना मंडल अध्यक्ष अजय चोपड़ा, शाम चौरासी मंडल अध्यक्ष कुलदीप राज, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, महामंत्री जगदीप सोहल, व्यापार सेल अध्यक्ष विनय गुप्ता, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, नरेश कोच, कमलजीत कौर, गुरमिंदर कौर, शाम लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here