मुख्यमंत्री भगवंत मान जी छोड़ो दिल्ली की चाहत, माइनिंग में दो पंजाबियों को राहत: वीर प्रताप राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रकृति व सामाजिक वातावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी को मुख्यमंत्री बनने से पहले अपने चुटकुलों ब राजनीतिक रैलियो में विरोधी पक्ष पर कटाक्ष करने वाले भाषणों की याद कराते हुए मुख्यमंत्री को राजधर्म निभाने की नसीहत दी। वीर प्रताप राणा ने कहा कि इस समय हिमाचल व पंजाब भयानक प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। 70% पंजाब इस समय बाढ़ की मार से प्रभावित है व भगवंत मान सरकार फोटो शूट में व्यस्त हैं या दिल्ली के आदेशों का पर निर्भर हैं।

Advertisements

पंजाब में आई तबाही को देखते हुए वीरप्रताप राणा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार से अपील की है कि वह पंजाबियों के हित को देखते हुए अगर कोई और मदद नहीं कर सकते तो कृपया करके तुरंत प्रभाव से माइनिंग पॉलिसी को बदला जाए ता जो जिन लोगों के घर तबाह हो गए हैं, उनको नए घर बनाने में दिक्कत न आए। क्योंकि माइनिंग मैं सरकार के सारे दावे फेल है, व पंजाब में रेत आज भी धनकुबेरों का खेल है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान जी पंजाब का धरती पुत्र होने के नाते इस समय पंजाब की माइनिंग पॉलसी तुरंत प्रभाव से रद्द करें और प्राकृतिक आपदा ग्रस्त पंजाबियों के जख्म भरे। क्योंकि पंजाब में इस समय हर तरफ रेत का अंबार लगा हुआ है, इसलिए कम से कम पंजाबियों को माइनिंग में राहत दी जाए और पंजाब का धरती पुत्र होने का फर्ज निभाए। भगवंत मान जी, भगवान ने जो आपको मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया है, इसका लाभ उठाएं, अपने दिल्ली के नेताऔं को खुश करने की बजाय पंजाब को बचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here