कांग्रेस द्वारा पास किए प्रोजैक्टों को घोषित कर जनता को मूर्ख नहीं बना सकते भाजपा मंत्री: देवी लाल

हिमाचल प्रदेश, गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के कोआर्डिनेटर देवीलाल ने कहा कि केंद्रीय राज्य सडक़ परिवहन मंत्री मनसुख एल मांडविया का गगरेट विधानसभा क्षेत्र का दौरा निराशजनक और फ्लाप साबित हुआ है। देवीलाल ने कहा की गगरेट विधानसभा क्षेत्र को उन्होंने नया कोई भी प्रोजेक्ट नहीं दिया, बल्कि जिन दो ब्रिजों का केंद्र मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया वहां यूपीए की सरकार के मंजूर किए गए थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने जो घोषणा में मारवाड़ी से मुबारकपुर सडक़ का पुनर्निर्माण और गगरेट से मुबारकपुर बाईपास

Advertisements

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

घोषणा की है, इन दोनों घोषणाओं के कार्य की डीपीआर आज से लगभग 1 वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा तैयार करके भेजी जा चुकी है और इन दोनों कार्यों की मंजूरी पहले से मिल चुकी है। जिसके अब मात्र टेंडर होना शेष रह गए थे। मगर जिस तरह से केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने घोषणाओं का मायाजाल रचकर गगरेट की जनता को मूर्ख बनाने का कार्य किया है, उसे जनता भलीभांति समझती है। उन्होंने कहा की इन दोनों घोषणाओं के बदले यदि वह कोई नई घोषणा करते तो शायद अच्छा होता। भाजपा नेताओं ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए यह कार्य किया है। इस मौके पर देवी लाल के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिंह छोटू, ठाकुर शिंगारा सिंह व 20 सूत्रीय कमेटी के सदस्य तरसेम लाल फौजी भी उपस्थित थे।

better-think-harjit-matharu-hoshiarpur-advt

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here