Thursday, October 15, 2026
Home Himachal डीएवी पब्लिक स्कूल दरकोटी में किया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित

डीएवी पब्लिक स्कूल दरकोटी में किया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। डीएवी पब्लिक स्कूल में कंपनी कमांडर अशोक कुमार  एवं उनकी टीम  ने आपदा प्रबंधन का  प्रशिक्षण दिया। विशेष रूप से भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए किस प्रकार की तैयारी की आवश्यकता है, की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही राहत एवम बचाव कार्य के लिए विशेष रूप से जानकारी दी।

Advertisements

विद्यार्थियों को सभी कार्य करके दिखाए व सिखाये। सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही  गंभीरता व रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की। पाठशाला के प्रधानाचार्य एम एस डोगरा ने अशोक कुमार का पाठशाला में आने पर आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here