मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठित राजनेता करन सिंह को 90वें जन्मदिन पर दी बधाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रतिष्ठित राजनेता डॉ. करन सिंह के 90वें जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खुशी के इस मौके पर डॉ. करन सिंह को ट्वीट किया, ‘‘आप हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हो और भगवान आपको अच्छी सेहत और खुशी भरा लम्बा जीवन प्रदान करे।’’ यह बताने योग्य है कि महाराजा डॉ. करन सिंह भारतीय राजनीति, समाज सेवा और कविता की दुनिया में जानी-मानी शख्सियत हैं।

Advertisements

कैप्टन अमरिन्दर सिंह का डॉ. करन सिंह के परिवार के साथ करीबी पारिवारिक संबंध हैं, क्योंकि उनकी पोती मृगयंका सिंह, मुख्यमंत्री के पड़दोहते निर्वान सिंह के साथ विवाहित हैं।  जम्मू-कश्मीर रियासत के आखिऱी राजा महाराजा हरी सिंह के पुत्र डॉ. करन सिंह ने चढ़ती उम्र में भारतीय गणतंत्र की स्थापना के दौरान 1947 से जवाहर लाल नहरू और सरदार पटेल के साथ करीबी तौर पर काम किया। साल 1967 में वह इंदिरा गांधी की सरकार में सबसे छोटी उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। वह साल 1952 तक जम्मू-कश्मीर के शाही प्रतिनिधि रहे। इसके बाद 21 साल की उम्र में डॉ. करन सिंह ने 1952 से 1965 तक जम्मू-कश्मीर राज्य के पहले प्रमुख के तौर पर जि़म्मेदारी निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here