होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 40 साल से जिनको बिजली नसीब नहीं हुई, संघर्ष कमेटी की ओर से संदीप सिंह के घर पर बिजली की फिटिंग करवा दी गई और अब उन्हें 40 वर्ष बाद बिजली नसीब हुई है। संदीप सिंह बिमारी के चलते काम नहीं कर पा रहा था और एक महीने से घर पर ही पड़ा हुआ था। संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर बाली ने तुरंत इसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर उसका उपचार हो रहा है और सरकारी सहायता भी मिल रही है।
इसके साथ ही संघर्ष कमेटी अपनी तरफ से भी उसकी सहायता कर रही है। कर्मवीर बाली ने उन सभी धार्मिक संस्थाओं का धन्यवाद किया जो उनकी अपील पर संदीप सिंह की सहायता के लिए आगे आई थी। उन्होंने आगे कहा कि अगर सभी लोग बेसहाराओं का सहारा बन जायें तो सभी की सहायता की जा सकती है।
कमालपुर , जालंधर रोड पर रहने वाला यह परिवार गरीबी के कारण बहुत दुख झेल रहा था, अब भगवान की कृपा से तथा जनता के सहयोग से इसे कोई कमीं नहीं रहने दी जायेगी। नर सेवा ही नरायण सेवा है, को यदि समाज याद रखे और गरीबों तथा दुखियों की सेवा करता रहे तो समाज में खुशहाली आयेगी। इस अवसर पर संदीप सिंह और उसकी माता उपस्थित थे।