Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir बच्चों का भविष्य दाव पर: सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को देश के...

बच्चों का भविष्य दाव पर: सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को देश के मौजूदा प्रधानमंत्री, डीसी का नाम तक मालूम नहीं

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। एक तरफ सरकार स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाई हैं ताकि सरकारी स्कूलों में बच्चे अच्छी शिक्षा पा सकें पर अगर सरकारी स्कूलों की बात करें तो जिला राजौरी के डूंगी ब्लॉक में कुछ सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही खराब है , जिस कारण बच्चों का भविष्य खतरे में । इस पर जल्द जिला प्रशासन को सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है । जिला राजौरी के डूंगी ब्लॉक के कुछ स्कूल ऐसे है जहां पर हेडमास्टर व टीचरों को प्रधानमंत्री व डीसी का नाम तक मालूम नहीं है।

Advertisements

स्कूलों में कंप्यूटर तो है पर कंप्यूटर टीचर नहीं है , स्कूल तो है पर स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है । एक तरफ केंद्र सरकार सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा रही है ताकि बच्चे शिक्षा अच्छी प्राप्त कर सकें पर सरकारी स्कूलों की अगर बीच की दशा देखें तो बहुत ही खस्ताहालत में स्कूल हैं । डूंगी ब्लॉक का दौरा करने पर पाया कि सरकारी मिडिल स्कूलों में बहुत ही खस्ताहालत है । स्कूल हेडमास्टर व टीचरों को देश के प्रधानमंत्री , जिला आयुक्त राजौरी के अलावा खेलों के बारे में भी जानकारी नहीं है । जब स्कूलों में टीचरों का यह हाल है तो वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिल सकती है यह आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।

स्कूलों में शिक्षकों की भी काफी कमी है और कुछ स्कूलों में पानी की व्यवस्था भी नहीं है , बाथरूम की दशा काफी खराब है , जिस कारण महिला टीचर और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कुछ स्कूलों में बाऊंड्रीवॉल( चार दीवारी) भी नहीं है , बच्चों को पढ़ने के लिए कमरे भी कम है । पीने का पानी बच्चों को नहीं मिल रहा , मिड – डे मिल में इस्तेमाल की जाने वाली किचन का भी बुरा हाल है । सरकारी स्कूलों का स्तर लगातार गिरता जा रहा है इसके लिए जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है । इस संबंध में जब मुख्य शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात कि अभी जानकारी नहीं है वह इसकी जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here