राकेश टिकैत पर हमला किसानी अंदोलन को दबाने की खतरनाक साजिश: हरपुरा

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमला किसानी अंदोलन को दबाने की खतरनाक साजिश है। इस पूरी साजिश से पर्दा हटाने के लिए उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए ताकि साजिश के पीछे भाजपा के बड़े चिहरों के हाथ का पता चल सके। इस तरह के हमलों के किसान संगठन व अखिल भारतीय जाट महासभा किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं करेगी। यह शब्द अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े लोगों ने ही राकेश टिकैत की गाड़ी पर पत्थरबाजी की। उक्त हमलावरों की निकटता भाजपा के सांसद व प्रदेशाध्यक्ष व कई अन्य बरिष्ठ नेताओं से भी है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को अगर शीध्र ग्रिफतार नहीं किया गया तो देश भर की सडक़ों को जाम कर दिया गया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी हथकंडे उपयोग कर किसान अंदोलन को खतम करने के लिए उपयोग कर लिए थे। लेकिन किसान अंदोलन और तीव्रता से बढ़ता गया। लेकिन अव भाजपा द्वारा करवाया गया हमला एक कार्यारता पूर्ण कृत्य है। जिसे हम बर्दाशत नहीं करेगेंं और यह भाजपा के कफन की अंतिम कील साबित होगी। देश की जनता राकेश टिकैत के साथ है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा के विधायक से मारपीट होने पर हायतौबा मचाने वाले भाजपा के लोग अब कहां है भाजपा व इससे संबंधित लोगों सिर्फ गलत प्रचार करने व किसान अंदोलन को बदनाम करने की सजिशें रच सकते हैं। इस अवसर पर पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, प्रदेशिक सलाहकार सुखबीर मिन्हास, महासचिव बब्बू चीमा, रोपड़ के जिलाध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह, मोहाली के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह कंसाला, होशियारपुर के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह काका, जालंधर के जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह नरवाल व दीपी मांगट आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here