जालंधर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत में निर्णायक भूमिका निभाएगी महिला मोर्चा : वरिंदर कौर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर लोकसभा के उप चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और उसमें निर्णायक भूमिका में महिला शक्ति होगी।यह विचार भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिंदर कौर थांदी  ने बहनों को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि आज देश जिस तरह से भाजपामय हो रहा है।अब उस विकास और उन्नति की दरकार पंजाब को भी है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ साथ आम वर्ग के लिए भी लाभकारी योजनाएं देकर लोगों को लाभान्वित किया है।उसका किसी भी विपक्षी पार्टी के पास तोड़ नही है। उज्वला योजना,जन-धन योजना, सुकन्या योजना,आयुष्मान बीमा योजना,किसान सम्मान निधि योजना आदि जैसी अनेकों योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

Advertisements

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीनू सेठी ने पंजाब सरकार को जमकर कोसा और कहा कि पंजाब में झूठ का कारोबार करने वाली सरकार है। विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को 1000रु देने का वायदा करने वाली मान सरकार अब पंजाब की महिलाओं को भूल चुकी है।   प्रदेश अध्यक्ष सेठी ने उपस्थित बहनों को कहा कि आज संकल्प ले कि वो इस उपचुनाव में भाजपा को भारी जीत दिलवा कर पंजाब सरकार को आईना दिखाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से महिला मोर्चा की बहनें जालंधर लोकसभा के लिए दिन-रात एक करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर जगह महिलाओं को अहमियत दी है। जहां पहले बहुत कम महिलाएं दिखती थी वहां भी महिला सशक्तिकरण हआ है। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला समर्थक भाजपा को समर्थन दिए बिना पीछे न रहे। सरकार की सभी योजनाओं में 50 फीसदी से अधिक लाभ महिलाओ को मिला है

इस मौके भाजपा प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी बाघा ने कहा कि पंजाब की जनता ने सारी पार्टियों को आजमा कर देख लिया, खनन माफिया, शराब माफिया, गैंगस्टर राज इस मान सरकार का गहना है।

लेकिन अब पंजाब के पास एक ही विकल्प भाजपा है। जो पंजाब से नशा, आतंकवाद गैंगस्टर राज जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकती है

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अंबिका साहनी,मनिंदर कौर.प्रदेश के पदाधिकारी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष,ज़िला महामंत्री आदि बहनें उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here