Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur मुख्तार अंसारी के मामले की जांच सी.बी.आई  द्वारा करवाई जाए: तीक्ष्ण सूद

मुख्तार अंसारी के मामले की जांच सी.बी.आई  द्वारा करवाई जाए: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्तार अंसारी के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्षण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मुख्तार अंसारी एक खतरनाक अपराधी  व गैंगस्टर था। उसे तत्कालीन सरकार ने दिल्ली में अपनी  पार्टी के आकाओं  के कहने पर रोपड़ जेल में  रखें छोड़ा ताकी  उनका मकसद पूरे हो सके।  उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा उसे पंजाब से दिल्ली भेजने की मांग भी इसी लिए ठुकराई गई तथा सुप्रीम कोर्ट तक जा कर उसे पंजाब में  रख छोड़ने की मांग भी की गई। श्री सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मामले में राजनीतिक प्रचार अधिक कर  रहे हैं परंतु जरूरत है मुद्दे की तह तक जाया जाए और देखा जाए कि इसका लाभ किसको और कैसे होना था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सी.बी.आई की जांच ही इस मुद्दे की अनसुलझी  पोल को खोल सकती है तथा पता लगा सकती है कि केंद्र की कांग्रेसी आला कमान के किन लोगों के इशारों पर मुख्तार अंसारी को लंबा समय पंजाब  में रखने का  हठ  किया गया और यह भी पता लगाया जाए कि इन लोगों का इस खतरनाक अपराधी के साथ क्या संबंध था। जिसकी पोल उत्तर प्रदेश में ले जाकर खोली जा सकती थी। श्री सूद ने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे को मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल वकीलों की फीस रिकवरी करने के छोटे से दायरे में लाकर क्यों खत्म करना चाहते हैं।  इसलिए श्री सूद ने मांग की है कि पंजाब सरकार इस मुद्दे के सारे पर्दे खोलने के लिए इस की सी.बी.आई से जांच करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here