Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur आप पार्टी बातें तो बाबा अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती...

आप पार्टी बातें तो बाबा अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती है, काम अंग्रेजों वाले कर रही है: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने कल जिस प्रकार मीटिंग में किसान नेताओं को अपमानित किया और उनको जिस प्रकार धमकियां दी, बहुत ही निंदनीय है और आज सुबह से जिस प्रकार यातना दी जाने वाली कार्यवाही चल रही है। किसान नेताओं के घरों पर छापे मारे जा रहे हैं उनकी गिरफ्तारी की जा रही है ताकि वह मोर्चा न निकल सके वह लोकतंत्र की बुरी तरह से हत्या है। आम आदमी पार्टी बातें तो बाबा अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती है,परंतु काम अंग्रेजों वाले कर रही है।

Advertisements

मुख्यमंत्री मान के दिशा निर्देशों पर जिस प्रकार का अत्याचार चल रहा है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका सख्त विरोध करती है और मुख्यमंत्री जी को चेतावनी देती है कि वह ऐसी ओछी हरकतों से बाज आए। शर्मा ने कहा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भगवंत मान किसानों से वायदा करते थकते नहीं थे कि उनकी सरकार पंजाब में आई तो किसी भी किसान और खेतीहार मज़दूर को आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी।लेकिन आज पंजाब में अब कुछ इसके विपरीत हो रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले किसानों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है।अपने वायदों से मुकरने वाली मान सरकार के पास अब किसानों के सवालों का जवाब नहीं है तो ऐसी घटिया हरकतों पर आमदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here