Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur टॉडलर्स होम के विवेक शर्मा ने कराटे में जीता रजत पदक

टॉडलर्स होम के विवेक शर्मा ने कराटे में जीता रजत पदक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9 से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित इंडिपेंडेंस कप-2026 कराटे प्रतियोगिता में टॉडलर्स होम स्टडी हॉल, होशियारपुर के कक्षा 7 के प्रतिभाशाली छात्र विवेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। विवेक ने अंडर-12 आयु वर्ग की -50 किलोग्राम भार श्रेणी में भाग लेते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की।

Advertisements

विवेक की इस सफलता पर स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती सुमन गुलाटी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थी की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी विवेक शर्मा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here