समान नागरिक संहिता के विरोध में मुख्यमंत्री का बयान विवेकहीन व दुर्भाग्यपूर्ण: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री मान द्वारा समान नागरिक संहिता के विरोध में जारी किए गए बयान की घोर निंदा करते हुए उसे  विवेकहीन व दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान  को शायद इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है कि दिल्ली में उनकी पार्टी के प्रमुख नेता व प्रवक्ता संजय सिंह  समान नागरिक संहिता के पक्ष में पार्टी का स्टैंड स्पष्ट कर चुके हैं तथा समान नागरिक संहिता को स्थैतिक   तौर पर  आम आदमी पार्टी के द्वारा लागू करने की मान्यता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केवल समान नागरिक संहिता लागू होने पर ही देश आगे बढ़ सकता है तथा वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला कर सकता है। इससे समाज  में जात-पात, लिंग,धर्म आदि की विषमता   दूर होगी तथा सभी को एक कानून के अंतर्गत एक जैसे अधिकार मिलेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता से  ना तो आरक्षण प्रभावित होगा और ना ही आर्थिक पिछड़ों के लिए जारी की गई सहूलतें  बंद होगी।  हर धर्म तथा पंथ का एक बराबर सम्मान होगा।  वैसे भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान  के निर्देशक सिद्धांतों में जो कि संविधान का एक हिस्सा है में  सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह जल्द से जल्द समान  नागरिक संहिता लागू करें। माननीय सुप्रीम कोर्ट भी  केंद्र सरकार को निर्देश दे चुका है कि इसे लागू किया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  अपना बयान इन परिस्थितियों को अनदेखा करके केवल मात्र राजनीतिक प्रचार के लिए दिया है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को सदा देश को प्राथमिकता देनी चाहिए व हर बात में राजनीतिक लाभ-हानि नहीं देखनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, यशपाल शर्मा, विपन वालिया आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here