सेवा ही परम धर्म है: महंत राज गिरी

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कमाही देवी तथा अन्य गांवों में पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा, जिला सचिव संजीव भारद्वाज तथा अन्य ने सेवा ही संगठन के तहत मास्क वितरित किए। बाद में मां कामाक्षी दरबार में तपोमूर्ति महंत राज गिरी जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया और सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि युग-युगांतर से प्रचलित सेवा परमो धर्म: को आत्मसात कर चरितार्थ करने वालों को ही भविष्य में महामानव की उपाधि मिलती है। राष्ट्र सेवा या माता-पिता संग मानव जाति या जीव-जंतुओं की सेवा हो सभी में धर्म की प्राप्ति के साथ-साथ लोगों को आत्म संतुष्टि के बीच जीवन भी सफल होता है।

Advertisements

महंत जी ने कहा देश की सेवा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केवल सीमा पर तैनात सैनिक ही देश सेवा के लिए संकल्पित नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है किसी न किसी रूप में अपनी मातृभूमि, जन्मभूमि एवं कर्मभूमि की सेवा करना। बाल्य काल से ही बच्चों के अंदर सेवा की भावना पैदा करना चाहिए। उन्होंने कहा यह माता-पिता एवं शिक्षकों का दायित्व है। इस अवसर पर डा. सुभाष चन्द्र, जनक सिंह राणा, सुरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here