बच्चे को अपना दूध पिलाने वाली मां भी लगवा सकती है वैक्सीन:अवतार कंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।जिलाधीश अपनीत रियात द्वारा जिले में कोरोनावायरस पर लगाम लगाने के लिए चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए स्पेशल ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम सहायक एक्साइज कमिश्नर अवतार सिंह कंग ने आज विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के लिए नियुक्त किए गए नोडल एवं स्पेशल ड्यूटी अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 44- चब्बेवाल में वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अब तक 44354 डोज लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा के  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार अब स्तनपान कराने वाली महिलाएं  भी कोरोना वैक्सीनेशन करवा सकती हैं। इसके अलावा अब कोरोना से रिकवरी के तीन महीने बाद वैक्सीन ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन के पहले डोज के बाद कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसे रिकवरी के तीन महीने बाद ही दूसरा डोज लेना होगा।साथ ही अब वैक्सीनेशन के पहले रैपिड एंटिजेन टेस्ट करवाने की भी जरूरत नहीं होगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि  इससे पहले तक गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया से अलग रखा गया था। लेकिन अब स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वैक्सीनेशन की छूट दे दी गई है। हालांकि गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन को लेकर अभी विचार जारी है।इस बारे में आगे जानकारी दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है, उसे हॉस्पिटलाइजेशन या ICU की जरूरत है तो उसे भी वैक्सीनेशन के लिए 4-8 हफ्ते इंतजार करना होगा, उसके बाद उसे वैक्सीन लगाई जा सकती है।कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद ब्लड डोनेट कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति कोविड पीड़ित है और 14 दिन बाद उसकी RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आई है तो वह भी ब्लड डोनेट कर सकता है।वैक्सीनेशन से पहले किसी व्यक्ति के रैपिड एंटीजन टेस्ट की जरूरत नहीं है।बैठक में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर  कमल खोसला,  रजनीश कुमार गुलियानी, हनी राजा, कश्मीर सिंह, संदीप सिंह आदि भी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here