भाजपा महिला मोर्चा ने की 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पार्टी की महिला मोर्चा की इकाई में रिक्त स्थानों की पूर्ति करते हुए आज जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, प्रभारी राकेश सूद से विचार-विमर्श करके पंजाब की महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जयसवाल की सहमति से निम्नलिखित मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पूर्वी मंडल से  संतोष कुमारी वशिष्ठ, पश्चिमी मंडल से कुलविंदर कौर, देहाती मंडल से अनीता, दक्षिण मंडल मनदीप  जिंदल,हरियाणा मंडल से सिमसी डडवाल, अहराना कला मंडल से रणवीर कौर , कोट फतुहि मंडल से तेजवंत कौर नागरा, हरदोखानपुर  मंडल से रजनी धीर, माहिलपुर  मंडल से मनजिंदर कौर, गढ़शंकर मंडल से एडवोकेट मधु राणा, सैला खुर्द मंडल से रजिंदर कौर और बीत मंडल से एडवोकेट ममता राणा, शाम चौरासी मंडल से नरेश कौर  को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

जैन ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को 1 सप्ताह के भीतर मंडला इकाईओं  की  टीम के गठन के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि 1 माह के भीतर जिला महिला मोर्चा जिले के सभी बूथों पर अपनी टीमें  बनाएगा। जैन ने कहा कि 2022 में चुनावों के लिए महिला मोर्चा की सेना पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। इस मौके पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री बिंदु सूद, त्रिशला शर्मा, हेम लता विग गीता कोहली, मीना सूद, उषा भल्ला आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here