शहर में कानून व्यवस्था का निकला जऩाजा,सत्ता पक्ष जिम्मेवार: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में अज्जोवाल में हुई। इस बैठक में कर्मवीर बाली ने नारी शक्ति को जागृत करते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर नवीता रानी को अज्जोवाल का प्रधान नियुक्त किया गया। कर्मवीर बाली ने कहा कि अपने अधिकार हासिल करने के लिए संगठन का होना बहुत जरुरी है। मौजूदा हालात में कानून और व्यवस्था का जऩाजा निकल चुका है। हैरानी की बात है सत्ता में होते हुए भी सत्ता पक्ष के लोग हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और जनता में दहशत फैलाई जा रही है।

Advertisements

इसकी ताज़ा उदाहरण फतेहगढ़ रोड पर सत्ताधारी पक्ष के पार्षद के लडक़े द्वारा एक नौजवान को तीन गोलियां मार कर घायल कर दिया गया और पुलिस मूकदर्शक बन कर देखती रही, जबकि पार्षद का बेटा हाथ में पिस्तौल को शरेआम लहराता रहा। कर्मवीर बाली में मांग की कि सबसे पहले मौके पर मौजूद पुलिस वालों को सस्पेंड करना चाहिए जो कानून और व्यवस्था बनाये रखने में नाकाम रहे।

जिन्होंने कानून से उपर उठ कर कानून को अपने हाथ में लिया उनके रिवाल्वर का लाईसेंस रद्द किया जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। कानून सबसे उपर है इसकी पालना करवाई जानी चाहिए। इस अवसर पर राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, नवीता रानी, पूजा रानी, रेशम कौर, सुनीता रानी,गुरप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here