समाजिक संघर्ष पार्टी ने आप नेत्री अनमोल गगन पर देश द्रोह का मुक्दमा दर्ज करने की मांग की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): समाजिक संघर्ष पार्टी की राष्ट्रीय प्रधान हरविंद्र कौर (एम.एल.ए के लिए पार्टी की हलका फिल्लौर से उम्मीदवार) के दिशा निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश प्रधान मास्टर महिंद्र सिंह हीर, इंजी. किशोर गुरु (इंचार्ज पंजाब तथा चंडीगढ़), तीर्थ राम तोगडि़या (महासचिव पंजाब), हरविंद्र सिंह प्रिंस (प्रदेश प्रधान यूथ विंग), कुलबंत सिंह चौहान, हरचंद सिंह जक्खवाली, हरदयाल सिंह (सेवानिवृत एस.डी.ओ.), अमर सिंह वरनाला (उप-प्रधान पंजाब), सलिंदर पाल धीमान (एम.एल.ए उम्मीदवार हलका पटियाला), सुखवीर सिंह सिंधडां (एम.एल.ए उम्मीदवार हलका फतेहगढ़ साहिब), राजिंद्र सिंह कौड़ा, महिंदर देवरीया, नम्बरदार सुखविंद्र लाल, मा स्टर सुच्चा राम, राजिंद्र कौर (महिला विंग) ने एक सांझी प्रैस विज्ञप्ति में आप पार्टी की नेत्री अनमोल गगन द्वारा गल दिनों संविधान विरोघी वयान देने तथा संविधान की  मूल भावना समानता, स्वतंत्रता तथा विशाल भाईचारे की मूल भावना को खत्म करने समबंधी जहां देशवासियों के दिलों को भारी ठेस पहुंची है वहीं देश के लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश बताते हुए अनमोल गगन पर देश द्रोह का मुक्दमा दर्ज करने की ज़ोरदार मांग की तथा साथ ही आप पार्टी की मान्यता भी रद्ध करने की मांग की क्योंकि वो संविधान विरुध वयान दे कर देश में अशांति वाला माहौल बनाने समबंधी साजिश रच रही है। श्री हीर ने कहा कि यह साजिश अनुसूचित जाति, कबीले, पिछड़ी श्रेणियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों, किसानों आम जनता को मिल रहे  अधिकारों से वंचित करके 90 प्रतिशत जनता को मजबूर , लाचार , बेबस तथा गुलाम बनाना चाहते हैं, देश के सूझवान लोग इनकी इस साजिश को कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे। 

Advertisements

पार्टी के वक्ता नम्बरदार सुखविंद्र लाल ने बताया पंजाब प्रधान मास्टर महिंद्र सिंह हीर द्वारा पंजाब के समूह यूनिट को हर क्षेत्र में आप पार्टी का पूरी तरह विरोध करने के लिए कहा है। ताकि उनकी मनुवादी सोच को मिट्टी में दफना दिया जाए। उन्होने अनमोल गगन को मनु समृति का इतिहास पढ़ने की सलाह दी जिस में औरत को पैर की जूती कहा गया है। बाबा साहिब आंबेडकर जी ने सिस्टम में भारी रुकावटों के बावजूद भी औरत जाति को बरावरी के हक लेकर दिये, जिसके कारण वो अव गुलामी वाला नहीं बल्कि आज़ादी वाला जीवन व्यतीत कर रही है। उनके कारण ही हर औरत राजनीति के क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त कर सकी है।

उन्होने यह भी कहा कि आप पार्टी भी भारतीय जनता पार्टी की तरहां आर.एस.एस के इशारे पर काम कर रही है जो उनके एजंडे को छुप कर लागू करना चाहती है जोकि 90 प्रतिशत समाज कभी भी नहीं होने देगा। नम्बरदार ने कहा कि अगर लम्बे समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने संविधान अनुसार हर वर्ग को बराबरी के अधिकार दिये होते तो आज गरीब जनता की हालत इतनी बेबसी वाली ना होती। उन्होने संविधान में कई संशोधन अपने निजी हितों यां सरमायेदारों के हितों की रक्षा के लिए किये हैं जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here