Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh आई.टी. एक्ट की ग़ैर ज़मानती धाराओं अधीन निशान गिल के खि़लाफ़ हुआ...

आई.टी. एक्ट की ग़ैर ज़मानती धाराओं अधीन निशान गिल के खि़लाफ़ हुआ मामला दर्ज

चंडीगढ़: (द स्टैलर न्यूज़)। सोशल मीडिया पर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुलाटी के खि़लाफ़ अभद्र टिप्पणियाँ करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मामला आज अमृतसर के सिविल लाईन्स थाने में आई.टी. एक्ट की ग़ैर ज़मानती धाराओं अधीन निशान गिल नामक व्यक्ति के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति महिला आयोग की अध्यक्ष के खि़लाफ़ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियाँ कर रहा था, जिसका आयोग द्वारा संज्ञान लिया गया और आज सिविल लाईन्स अमृतसर में निशान गिल के खि़लाफ़ एफ.आई.आर. नं.164 दिनांक 19/07/21 को आई.टी.एक्ट की धारा 67 और आई.पी.सी. की धारा 509 अधीन मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here