Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur माडल तैयार करवा दो से तीन मिनट की वीडियो भी बनाएंगे अध्यापक:...

माडल तैयार करवा दो से तीन मिनट की वीडियो भी बनाएंगे अध्यापक: उप जिला शिक्षा अधिकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी मिडिल स्कूल मिर्जापुर में शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार गणित मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी शिक्षा राकेश कुमार ने स्कूल का दौरा करके विद्यार्थियों द्वारा तैयार गणित माडलों का निरीक्षण किया व उनकी हौसला बढ़ाया। शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक विद्यार्थी को घर में पड़े गत्ते के डिब्बे, पुरानी ऊन, बटन, मोती, कैंची, चार्ट आदि के इस्तेमाल से माडल बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिसके साथ विद्यार्थियों की रुचि में इजाफा हुआ है। उन्होंने अध्यापकों के कहा के विद्यार्थी को दी गई एक्टिविटी को पाठ्यपुस्तक के साथ जरूर जोड़ें ताकि स्टूडेंट को समझने के लिए किताब पढऩे और नोट बनाने में रुचि पैदा हो सके। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिया कि माडल तैयार कर दो से तीन मिनट की वीडियो भी बनाया जाए।

Advertisements

स्कूल के गणित अध्यापक दलवीर सिंह मसीतपालकोट ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा गणित मेले प्रति काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इससे जहां विद्यार्थी गणित विषय प्रति सकारात्मक होते हैं वहीं उनकी शिक्षा का गुणात्मक विकास होता है। इस मौके पर मुख्याध्यापका परमजीत कौर , गुरमेल सिंह मिर्जापुरी, रजनीश कुमार गुलियानी, दलवीर सिंह, मीना रानी इत्यादि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here