Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal बाकर खड्ड में अवैध खनन कर रहे क्रैशर मालिक के खिलाफ पटनौण...

बाकर खड्ड में अवैध खनन कर रहे क्रैशर मालिक के खिलाफ पटनौण वासी हुए लामबंद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटनौण गांव के करीब चालीस लोग क्रेशर मालिक द्वारा अवैध खनन करने तथा सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने पर लामबंद हो गए है। उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपने आए इन लोगों ने डीसी को मौके पर जाकर सारा मंजर देखने तथा क्रेशर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements

ग्रामीणों वीना , राजेश, उषा, सुलोचना तारा देवी , जुल्फी राम इत्यादि ने बताया कि अवैध खनन से महत्वपूर्ण पेयजल योजना की पाइप लाइन भी हवा में लटक गई हैं जिससे करीब 15 पंचायतों के लोगों को कभी भी पानी की दिक्कत आ सकती है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर खनन कर रहा है जिससे इसके साथ लगते खेतों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने तुरंत कार्यवाही कर खनन रोकने की अपील डीसी से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here