पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में भोजन व पौष्टिक आहार पर शो का आयोजन

कपूरथला, (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से सेहतमंद भोजन खाने प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से पंजाब एग्रो कार्पोंरेशन लिमटिड के सहयोग से भोजन व पौष्टिक आहार पर एक शो का आयोजन किया गया। इस मौके पंजाब वित्त विभाग के विशेष सचिव (खर्च) मोहम्मद तैय्यब मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेहतमंद भोजन खाने के लाभों व इनके पीछे काम करते विज्ञान बारे उपभोक्ताओं को बताना जरुरी है। ऐसे प्रयत्नों के नतीजों के चलते ही जैविक स्त्रोतों के सर्वोंत्तम प्रयोग के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता वाले भोजन की काश्त व खप्त होगी। जैविक उत्पादकों के क्षेत्र में भारत एक अग्रणी देश है। जैविक खेती को समर्पित जमीन वाले देशों में भारत का 9वां स्थान है। जहां जैविक भोजन की मार्किंट जितनी दिन ब दिन बढ़ रही, मगर उसके मुकाबले जैविक भोजन प्रति जागरुकता अभी भी बहुत कम है। इन उत्पादों का प्रयोग महानगरों में कुछ सीमित उपभोक्ताओं द्वारा ही किया जाता है। साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने बताया कि भोजन, सेहत व सही पालन पोषण जिंदगी के अटूट अंग है। हमारे देश में पाए जाने वाले सेहदमंद भोजन का चयन व पौष्टिक भोजन की विभिन्नता को लाना समय की जरुरत है। यह बहुत जरुरी है कि लोगों को सेहतमंद भोजन, अनाज व फसलों के पिछले विज्ञान से जागरुक करवाया जाए। इसके साथ ही लोगों को पकाए गए भोजन में से खणिज व विटामिनों से भी जागरुक करवाना बेहद जरुरी है। कई बार गलत तरीकों से भोजन पकाने पर खाद्य पदार्थों में बहुत से पौष्टिक तथ्य हम पहले से ही खत्म कर लेते है।
इस मौके पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कार्पोंरेशन लिमटिड के जनरल मैनेजर व पंजाब एग्रो जूसिस लिमटिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कार्पोंरेशन लिमटिड ही पंजाब की सिर्फ एक ही नोडल एजेंसी है। जिसने जैविक प्रमाणीकरण के तहत 1500 एकड़ वाले 5 हजार किसानों का चयन किया है। जहां राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मापदंडों की पालना करते हुए जैविक उत्पादों की खेती का जाती है। पंजाब एग्रो की जैविक सलाहकार डा.मदू गिल ने बताया कि जैविक खेती करने की इच्छा जाहिर करने वाले किसानों संगठित करके जैविक खेती प्रोग्राम को लागू करते हुए उत्पादन का मूल्य जोड़ने से लेकर मंडी तक ले जाया जाता है। अर्थात उन्हें जैविक खेती के लाभ से जागरुक करवाया जाता है। इस कार्य के लिए किसानों को फील्ड स्टाफ की सिखलाई प्राप्त टीम द्वारा किसानों को जैविक अभ्यासों के लिए तकनीकी सहायता दी जाती है। साइंस सिटी के डायरेक्टर डा.राजेश ग्रोवर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन व पौष्टिक आहार पर आयोजित शो का उद्देश्य उन शेफों के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया करवाना है, जोकि भोजन माहिरों के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहते है। इस मौके नवीनतम व पौष्टिक फूड भी करवाया गया। इस मुकाबले में होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों व घरेलू गृहणियों ने भाग लिया। प्रमुख शेफ विश्वदीप बाली व शेफ नीलू कौड़ा ने जजों की भूमिका निभाई। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भोजन व पौष्टिक आहार शो मौके करवाए गए मुकाबले की पहली कैटागिरी जोकि विद्यार्थियों की थी में पहला ईनाम सीटी इंस्टीच्यूट जालंधर के भाविक अग्रवाल, केएमवी कालेज जालंधर की अर्षदीप व अक्षिता ने दूसरा व आईकेजी पंजाब टेक्नीकल यूनिर्वसिटी का अाकांक्षा व अर्षदीप ने तीसरा ईनाम हासिल किया।
इसी तरह घर की गृहणियों की कैटागिरी में जालंधर की अरुण, वरण व सविता ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके ऑनलाइन विज्ञान व कलां के करवाए गए मुकाबले की विजेता हिन्दू कन्या कालेज कपूरथला की हरसिमरन कौर व रियात तथा बारा ग्रुप ऑफ एजुकेशन की अमितोज बेदी को सम्मानित किया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here