संविधान की रचना कर डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को पिरोया एक सूत्र में: डॉ. रमन घई

होशियरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा स्पोर्ट्स सेल ने प्रदेश कन्वीनर डॉ रमन गई की अध्यक्षता में  संविधान दिवस मनाया जिसमें भाजपा प्रदेश कन्वीनर डॉ रमन कई विशेष तौर पर उपस्थित  हुए।  इस मौके पर डॉ रमन घई ने कहा कि  संविधान की रचना कर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है।  उन्होंने कहा कि जिस दूर दृष्टि से  बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है उस पर चलते हुए देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पूरे विश्व में अपना एक अहम स्थान बनाया है।

Advertisements

डॉ घई ने कहा कि संविधान दिवस का एक विशेष महत्व है जिससे हमारा जीवन तथा पूरा देश एक सिस्टम से चलता है।  इस मौके पर डॉ रमन गई ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  इस मौके पर मोहित संधू मा। डॉ पंकज शर्मा,  राजकुमार सैनी, जसबीर सिंह,  परमजीत सिंह,  करणवीर,  राजकुमार बिल्ला,  साहिल,  दिनेश,  गौरव आदि ने भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपने शब्द श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here