सिरसा के बाद शिअद को एक ओर झटका, पूर्व अकाली विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ भाजपा में शामिल

जालंधर कैंट (द स्टैलर न्यूज़)। अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने के बाद अब शिअद को भाजपा ने एक ओर झटका दिया है। पूर्व विधायक और सीनियर अकाली नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीनियर नेताओं के साथ उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। सरबजीत सिंह मक्कड़ ने पिछला चुनाव जालंधर कैंट सीट से लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी ने जालंधर कैंट से जगबीर सिंह बराड़ को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद से ही मक्कड़ पार्टी से नाराज चल रहे थे।

Advertisements

भाजपा में शामिल होने के बाद सरबजीत सिंह मक्कड़ ने दावा किया है कि भाजपा के सीनियर नेताओं से कई मुद्दों पर चर्चा हुई है और जालंधर कैंट सीट से चुनाव लडऩे का उनका दावा मजबूत है। पार्टी ने भी इसके लिए हां की है। जल्द ही वह जालंधर में एक बड़ा कार्यक्रम करके अपने साथियों को भाजपा में शामिल करवाएंगे। अकाली दल के लिए यह जालंधर में बड़ा झटका है वह भी उस समय जब पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खुद 2 दिन के जालंधर दौरे पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here