आगामी चुनाव में जनता फिर बनाएगी कांग्रेस की सरकार: रानी सोढी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला महिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर की प्रधान तरनजीत कौर सेठी की अध्यक्षता में महिला समाग कांग्रेस भवन में हुआ। जिसमें पंजाब प्रधान बलबीर रानी सोढी ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौक पर जिले के सभी पदाधिकारी, ब्लाक प्रधान और वर्कर शामिल हुए। इस समागम में आने वाले 2022 के चुनाव की रणनीति के बारे में बताया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता की समस्याएं हल की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप का काम लोगों को गुमराह करना है, जबकि सत्य तो यह है कि जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है और हम भारी बहुमत से सत्ता में आकर जनकल्याण करेंगे। इस अवसर पर सुरिंदर सठियाल, अरुणा भट्टी, रजनी, दलविंदर कौर, मधू, मंजू मित्तल, हरजीत, सुरेश रानी, जिला प्रधान कुलदीप नंद, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश मरवाहा, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, पार्षद अशोक मेहरा, इंटक प्रधान अश्विनी शर्मा, सेवा सिंह व सभी पार्षद साहिबान शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here