गांव ढडर में 10-12 अवारा कुत्तों ने गाय को नोच खाया

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। दसूहा के गांव ढडर में रात को सतबीर मिन्हास के डेरे में 10-12 अबारा कुत्तों द्वारा गाय को नोच-नोच कर खा जाने का समाचार पाप्त हुआ है। इस संबंध में सतबीर मिन्हास ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह रात 10.30 बजे डेरे से गया। जब वह तथा उसका चाचा दलबीर सुबह 6 बजे डेरे में आए तो देखा कि 10-12 कुत्ते गाय को नोच-नोच कर खा रहे थे।

Advertisements

गांव निवासियों ने बताया कि रोजाना कुत्ते लोगों को भी काटते हैं और बच्चों में डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुत्ते दोपहिया वाहन के पीछे भी भागते हैं जिससे कि गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीडि़त परिवार ने सरकार से मुआवजा की मांग की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here