कांग्रेस की लोक हितैषी नीतियों की भरपूर प्रशंसा कर रहे शहरवासी: कांग्रेसी नेता

कपूरथला (द सटैलर न्यूज) (रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा) पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की हिदायतों अनुसार और हल्का विधायक राणा गुरजीत सिंह के दिशानिर्देश तहत पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं द्वारा’हर दर,हर घर’ मुहिम के अंतर्गत शहर निवासियों के साथ संपर्क कायम किया जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस पार्षद अजमेर सिंह सनी बल, सीनियर कांगरी नेता अनिल शुक्ला, कांगे्रसी नेता बलबीर सिंह बीरा, ऑल इंडिया कांगे्रस वर्कर कमेटी के जिला प्रधान कुलदीप सिंह, यूथ कांग्रेस विधान सभा हलका कपूरथला के प्रधान करन महाजन ने बातचीत करते हुए कहा कि अग्रिम 2022 के विधान सभा चुनावों के मद्देनजर शहर निवासियों को कांग्रेस पार्टी की योजनाओं संबंधी विस्तारपूर्वक अवगत करवाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि शहर निवासियों द्वारा कांग्रेस पार्टी की लोक हितैषी नीतियों की भरपूर प्रशंसा की जा रही है और लोग पंजाब में पुन कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं। शिक्षा संबंधी बातचीत करते हुए उपरोक्त नेताओं ने कहा कि आज पंजाब के सरकारी स्कूल अन्य राज्यों के लिए एक रोल माडल की तरह हैं,जिस कारण मुख्य मंत्री चन्नी और पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के साथ जो वादे किए थे, वह चन्नी और सिद्धू की जोड़ी द्वारा पूरे किए जा रहे हैं, चाहे वह बिजली बिल हो, कर्ज माफी हो, रेत माफिया को नकेल डालना हो, घर-घर नौकरी देने का हो। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस का आधार हैं। इतिहास गवाह है कि युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने में दिन-रात एक किया है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी युवा कांग्रेस के सदस्य अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उपरोक्त नेताओ ने युवाओं कांग्रेस के सदस्यों को लामबंद करते हुए सरकार की जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों, आने वाले समय में किए जाने वाले जन हितेषी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों पर जीवन सर को ऊपर उठाने का काम किया है।कांग्रेस ने हमेशा देश के लिए बड़े से बड़ा बलिदान दिया है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here