लता मंगेशकर की हालत फिर बिगड़ी, वैंटिलेटर पर

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर (92 साल) की हालत शनिवार को फिर खराब हो गई। उन्हें दोबारा वैंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना।

Advertisements

कुछ दिन पहले उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दी थी और सेहत में सुधार होने की वजह से उनको वैंटिलेटर स्पोर्ट से हटा दिया गया था। लेकिन शनिवार को उनकी दोबारा हालत बिगड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here