बुरी खबर: सरोवर में डूबने से मोहल्ला टिब्बा साहिब के तोरन कुमार की मौत

boy-dead-drawn-pond-dagana-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/पाली। गांव डगाणा-खानपुर के बीच पड़ते गुरुद्वारा साहिब (जब्बड़ साहिब) के सरोवर में नहाते समय 14 वर्षिय एक बच्चा डूब गया। जिसे पुलिस व आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर निकाला। जब उसे सरोवर से निकाला गया तो उसकी सांसे चल रही थी, मगर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

Advertisements

जानकारी अनुसार तोरन कुमार (14) पुत्र थमन बहादुर निवासी मोहल्ला टिब्बा साहिब अपने दो अन्य दोस्तों के साथ छोटा डगाणा स्थित गुरुद्वारा साहिब (जब्बड़ साहिब) के सरोवर में नहाने गए थे। इस दौरान तोरन सरोवर के बीच चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया और लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से तोरन को बाहर निकाला। इस दौरान उसकी सांसे चल रही थी।

उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। तोरन की मौत से मोहल्ला टिब्बा साहिब में शोक की लहर दौड़ गई। उसकी मां और अन्य पारिवारिक सदस्यों का हृदय विदारक दर्द सभी लोगों को शोकाग्रस्त कर गया।

तोरन के पिता एक होटल में काम करते हैं तथा वे अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। तोरन की मां का रो-रो कर बुरा हाल था और हर कोई उसे ढांढस बंधा रहा था।
मौके पर थाना बुल्लोाल से पहुंचे हवलदार जतिंदर सिंह ने बताया कि बनती कार्रवाई उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here