Saturday, October 24, 2026
Home Crime चोरी, झपटमारी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन काबू

चोरी, झपटमारी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन काबू

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट – पंडित जी : टांडा इलाके में चोरी, झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को ग्रिफ्तार किया है जो पिछले एक महीने से टांडा में सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहा थे। जिनकी पहचान सूरज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और हरविंदर सिंह काका पुत्र मंगल सिंह निवासी पंडोरी (घुमान) और गुरजिंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी भेजो चक्क (श्री हरगोबिंदपुर) के रूप में हुई है। थाना टांडा में आज पत्रकार वार्ता में डी.एस.पी टांडा रजिंदर शर्मा और थाना मुखी सुरिंदर पाल सिंह ने पुलिस की सफलता बारे जानकारी दी।

Advertisements

पुलिस अधिकारियों ने बताया के पुलिस टीम ने गत दिवस नाकाबंदी दौरान गांव टाहली से चोरी किए गए। चोरी शुदा मोटरसाइकिल सहित सूरज और हरविंदर सिंह को ग्रिफ्त में लिया। दोनों से पूछताश के बाद गिरोह का तीसरा साथी गुरजिंदर भी पुलिस की ग्रिफ्त में आ गया। आरोपियों ने माना कि उन्होंने मस्तगढ़ कलोनी, टांडा पुली और अहियापुर में महलाओ से सोने की चेन झपटी थी और एक वियक्ति से एक लाख रूपये लुटे थे। डी.एस.पी. रजिंदर शर्मा ने बताया के तीनों से पूछताश के बाद और खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here