बेगमपुरा टाईगर फोर्स ने 10वीं का परिणाम बढि़या आने पर शेरगढ़ के बच्चों को किया सम्मानित 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गये 10वीं के परिणामों में गांव शेरगढ़ के बच्चों का परिणाम बढि़या आने के सम्बन्ध में जि़ला संयुक्त सचिव बेगमपुरा टाईगर फोर्स ईश कुमार की ओर से नज़दीक गांव शेरगढ़ में बहुत बढि़या यत्न किया गया तथा बेगमपुरा टाईगर फोर्स की सीनियर लीडरशिप जिस में चेयरमैन तरसेम दीवाना, राष्ट्रीय प्रधान अशोक सल्लण, दोआबा इंचार्ज सोमदेव सन्धी ने शामिल होकर बच्चों को बढि़या अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। बच्चों को शिक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए अध्यापक विनोद कुमार ने बहुत बढि़या भूमिका निभाईं। इस अवसर पर मास्टर विनोद कुमान को भी सम्मानित किया गय।  

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह बच्चे मास्टर विनोद कुमार के पास अलग से कक्षायें लगाते थे। इस अवसर पर अर्पणा, हरमन, सतविन्द्र कौर, अन्जलि, तान्य को सम्मानित किया गया। इन्होंने बहुत मेहनत की तथा 10वीं के परिणामों में अच्छे नम्बर हासिल किये तथा बेगमपुुरा टाईगर फोर्स के पदाधिकारियों ने इन बच्चों को हर प्रकार की पढ़ाई में मदद देने का वायदा किया। इस अवसर पर मैंबर सर्बजीत, भूपिन्दर, मलकीत विरदी, ईश कुमार, विशाल कुमार आदि उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here