
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): धीरज वशिष्ठ ने बुधवार को नए उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा के रूप में कार्यभार संभाला है। इससे पूर्व वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिलांवाली में अपनी सेवाएं दे रहे थे ।जिला शिक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा डॉक्टर संजीव गौतम, उप जिला शिक्षा अधिकारी तरलोचन सिंह, जिला शिक्षा सुधार टीम के प्रमुख शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल राकेश कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत धीरज वशिष्ठ ने विभाग के कर्मचारियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कि वह सभी संगठित होकर टीम के रूप में कार्य करेंगे और जिला होशियारपुर को शिक्षा के क्षेत्र में ऊपर उठाएंगे, प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाना ही हमारा उद्देश्य रहेगा और सरकार के द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे और किसी को भी किसी प्रकार की तकलीफ नहीं आने देंगे,किसी भी कर्मचारी को अपने कार्य के लिए चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे उन्होंने सभी से आग्रह किया कि शिक्षा के सुधार के लिए ही हमें कार्य करना है और जिला को सबसे ऊपर श्रैणी में लाना है।

उन्होंने अध्यापकों से भी अपील की कि शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार लाने के लिए प्रयास व मेहनत करें। उन्होंने कहां कि विद्यार्थी के जीवन में खेलों का बहुत महत्व है, इसलिए वह विशेष नीति तैयार कर खेलों के प्रोत्साहन के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल जरनैल सिंह, प्रिंसिपल संजीव कुमार, प्रिंसिपल राजन अरोड़ा, स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार, प्रिंसिपल मृदुला शर्मा, प्रिंसिपल हरजिंदर कौर, जगजीत सिंह, सरबजीत सिंह कंग , जगतजीत सिंह, जगविंदर सिंह, रजनीश कुमार गुलियानी, वोकेशनल कोऑर्डिनेटर अमरिक सिंह एवं कार्यालय का स्टाफ उपस्थित था।











