Thursday, October 22, 2026
Home Jammu & Kashmir पुंछ जिला के एलओसी पर करोड़ो रुपए की हैरोइन खुले खेत से...

पुंछ जिला के एलओसी पर करोड़ो रुपए की हैरोइन खुले खेत से बरामद, पाकिस्तानी ड्रोन से फेंके जाने की आशंका

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा से सटे बालाकोट सेक्टर में पुलिस व सेना के संयुक्त जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान हेरोइन जैसे पदार्थ के करीब 15 पैकेट बरामद किए हैं। जिनकी करोड़ो रु. में कीमित बताई गई है। पीले पैकेट में बांधी गई यह हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से फेंकी गई है, ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है। लिहाजा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि डीआइजी राजौरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता और एसएसपी पुंछ के आदेश पर एसडीपीओ मेंढर शीजान भट के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने सेना के साथ बालाकोट सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब यह टीम नियंत्रण रेखा के साथ लगते एक गांव में पहुंची तो उन्होंने खुले खेत में एक पैकेट देखा।

Advertisements

उन्हें शक हुआ और जब बड़ी सुरक्षा के साथ उस पैकेट को खोला गया तो उसमें से 15 छोटे-छोटे पैकेट निकले। जांच करने पर उसमें हेरोइन जैसा पदार्थ निकला। सूत्रों का कहना है कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से नशे की यह खेप यहां फेंकी गई है। इससे पहले कि इसे लेने के लिए कोई आता सुरक्षाकर्मी यहां पहुंच गए और उन्होंने इसे अपने कब्जे में ले लिया। एसडीपीओ शीजेन भट ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। गांववालों से भी कह दिया गया है कि वह अपने आसपास संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें।

कुछ भी संदिग्ध दिखने पर पुलिस या फिर सेना को इस बारे में सूचित करें। नशे की यह खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। आसपास राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कोन लोग शामिल हैं, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आपको बतादें कि नियंत्रण रेखा से सटे बालाकोट सेक्टर में पहले भी पाकिस्तान ड्रोन की मदद से कई बार हथियार व नशीले पदार्थ की खेप भेज चुका है। वहीं सैन्य अधिकारियों ने कहा कि हमारे जवान नियंत्रण रेखा व उससे सटे इलाकों में अपनी नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here