महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव भक्तों ने शिव पूजन कर लगाया लंगर

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों द्वारा शिव पूजन कर लगातार लंगर लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत मुकेरियां के सिविल अस्पताल के नजदीक फ्रूट मार्किट की ओर से सुशील कुमार की अध्यक्षता में लंगर लगाया गया। लंगर का उद्घाटन विशेष रूप में पहुंचे कांग्रेस से पार्षद विनोद कुमार लाडी ने किया। उन्होंने शिवरात्रि की सभी को बधाई देते हुए कहा कि जो भी भगवान शिव की जो भी सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Advertisements

भगवान शिव की महिमा के चल रहे भजनों से माहौल शिवमय हो गया। यहां आसपास के दुकानदारों, लोगों व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राम कृष्ण, राहुल कंडियारा, कुलविंदर गिल, मनीष गिल, जंग बहादुर, रमेश हंस के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here