अधर्म पर धर्म की जीत की खुशी मनाई जाती है होली: राकेश भार्गव

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट :गौरव मढिय़ा। शहर के समाज सेविओं की ओर से इस साल भी होलिका दहन का त्योहार श्रद्धा और धूमधाम के साथ स्थानिक प्रीत नगर मनाया गया। इस मौके पूजा की रस्म मक्खण लाल भार्गव, जगदीश प्रसाद जोल, प्रकाश प्रियाल ने सभी साथियों समेत सम्पन्न की। जबकि पूजा की रस्म उपरांत रात को होलिका दहन की रस्म अदा की गई। उसके बाद रंगों का त्योहार रंग बिरंगे गुलाल से बुजुर्ग-बच्चों ने होली खेल कर खुशी जताई।

Advertisements

इस अवसर पर शिव सेना पंजाब के उत्तर भारत के युवा चेयरमैन राकेश भार्गव ने बताया कि यह परंपरा सतयुग से लेकर आज तक निरंतर चल रही है। यह त्योहार सनातन धर्म का एक सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। भार्गव ने बताया कि यह होली का त्यौहार की परंपरा सतयुग के उस समय से आरंभ हुआ जब पृथ्वी पर हिरण्यकश्यप नामक राक्षस का प्रभाव इतना बढ़ चुका था कि वह समस्त लोगों का मालिक सर्वसर्वा ईश्वर अपने आप को समझने लगा था और समस्त मानव जाति पर जुल्म कर रहा था। वह खुद को सबका भगवान कहता था औ र कहता था कि जो मेरी भक्ति नहीं करेगा में उसे मार दूंगा। इस पर समस्त पृथ्वी के लोग भयभीत होने लगे डर के मारे सभी उसी को मानने लगे पर हिरण्यकश्यप का पुत्र भगत प्रहलाद परमपिता श्री हरि की भक्ति करता था। इतने कहने पर हरनाक्षप क्रोधित हो उठा और अपने पुत्र को मारने के षड्यंत्र करने लगा पर विफल हो गया और एक दिन अपनी बहन होलिका को प्रलाहद को मारने भेजा क्योंकि होलिका को वरदान था की उसे अग्नि नहीं जला सकती इसलिए हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को जल्दी आग में लेकर बैठने को कहा और होलिका प्रहलाद भगत को लकड़ी के बढ़े ढेर में लेकर बैठ गई और जब रक्षसों ने लकड़ी को आग लगाई तो प्रहलाद भगत श्रीहरि का ध्यान करने लगे और दूसरी तरफ होलिका जोर-जोर हंसने लगी। आग प्रल्हाद भगत का कुछ नहीं बिगाड़ सकी और होलिका का वरदान उस पर उल्टा पड़ गया और होलिका जल कर राख हो गई। तब से लेकर आज तक होलिका दहन किया जाता है और यह परंपरा आज तक जारी है। अधर्म पर धर्म की विजय आसुरी शक्ति पर ईश्वर की शक्ति की जीत हुई।
इस अवसर पर पंडित रमन कुमार, ओमप्रकाश, सतीश जोल, रमेश परियाल, बिल्लू, विनोद कुमार, रणजीत कुमार, संजीव कुमार, सुरेश गोरिया, विनोद गोरियल, जितेंद्र शास्त्री, सतीश भार्गव, राकेश कुमार, दिनेश भार्गव, दीपक जोल, विशाल जोल, गणेश, कर्ण शर्मा, मनीष कुमार, विकास कुमार, विशाल जोल, अजय जोल, मोहित शर्मा, शुभम, रौनक, सोनू शर्मा, सोनू भार्गव, रोहित, साहिल भार्गव, जतिन, निंदर, दीपू, गौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here