Sunday, October 25, 2026
Home Himachal फेक वीडियो पर करूंगा मानहानि का दावा: नरेश दर्जी

फेक वीडियो पर करूंगा मानहानि का दावा: नरेश दर्जी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। महिला से मारपीट को लेकर हुए वायरल वीडियो पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दर्जी ने कहा कि फेक वीडियो वायरल करने वालों पर मानहानि का दावा करूंगा। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी लोगों ने परिवार के व्यक्तिगत मामलों को उछाल कर व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन किया  है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने में कौन लोग संलिप्त हैं, उन सबकी पहचान कर ली गई है और इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान नरेश कुमार दर्जी के साथ इनकी बुआ मथुरा देवी  और कथित महिला का पति संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

Advertisements

इन्होंने भी नरेश कुमार दर्जी के समर्थन में बात की तथा कहा कि वह नरेश द्वारा प्रधान के रूप में की गई कार्यवाही से सहमत हैं। नरेश कुमार दर्जी ने आरोप लगाया कि बहु चर्चित खनन माफिया के सरगना ने पैसों की  बदौलत यह वीडियो वायरल करवा कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है।  दर्जी ने कहा कि वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं तथा इस तरह की ओछी हरकते कर छवि को खराब करने के कथित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  वह 15 साल पंचायत प्रधान रहे । इस दौरान पंचायत का एक भी केस पुलिस या कोर्ट में नहीं जाने दिया।

लोगों की आम सहमति से  सारे मामले  पंचायत में ही निपटा लिए गए।  कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ रहे हैं , इसी लिए विरोधी पारिवारिक वीडियो को वायरल कर वक्तिगत स्वतंत्रता के हनन पर उतर आए हैं। दर्जी ने कहा कि खनन माफिया पहले प्रधान का चुनाव तो जीतकर बताए, एमएलए बनना  तो बहुत  दूर की बात है। जो लोग हमीरपुर विस क्षेत्र में रैलियां करवा ड्रामा रच रहे हैं, वह इन लोगों के वोट भी लेकर बताएं। प्रेस वार्ता में मुकेश कटोच, ब्रह्मदास , विनोद भुलाल ,रविंद्र कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here