Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal युवा कांग्रेस ने डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया...

युवा कांग्रेस ने डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया उग्र प्रदर्शन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। युवा कांग्रेस ने बुधवार को  उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के गेट पर पुलिस भर्ती लीक घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ ज़ोरदार नारेबाज़ी और प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान पेपर चोर गद्दी छोड़, डी.जी.पी पर कार्रवायी करो, डी.जी.पी को बर्खास्त करो, डी.जी.पी को किसका संरक्षण, पेपर लीक में कौन कौन भागीदार जैसे नारों के उदघोश से  जयराम सरकार से जवाब माँगा । इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डी.जी.पी संजय कुंडु का पुतला भी फूंका ।

Advertisements

पुलिस विभाग के द्वारा भारी पुलिस बल तैनात करने के बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने में कामयाब रहे । ।इस दौरान युवा कांग्रेस से  सुक्रांत भाटिया प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस भोरंज विधानसभा, चंदनराणा चेयरमैन मीडिया सेल, जिला कार्यकारिणी मनू डोगरा , विधानसभा कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी कुमार, राकेश कुमार गोल्डी भोरंज, अनिल बड़सर , चंदन ठाकुर, मोहित शास्त्री, अनिता कौशल,  अखिलेश, रजत राणा, रिसु धीमान, टोनी ठाकुर, अविनाश, प्रिंस ,और अन्य युवा मौजूद रहे ।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया व चंदन राणा चेयरमैन मीडिया सेल ने कहा कि पिछले 7 दिनों से युवा कांग्रेस उपायुक्त कार्यालय के गेट पर शांतिप्रिय क्रमिक भूख़ हड़ताल पर बैठी है, रोज़ यहाँ से उपायुक्त, एस पी सहित तमाम प्रशासन यहीं से गुजरता है लेकिन किसी ने युवा साथियों की सुध तक नहीं ली। लेकिन आज यहाँ प्रदर्शन के दौरान बिना बात किये पुलिस बल तैनात कर दिया गया । उन्होंने कहा कि ना जाने कौन से कारण हैं कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इतना सब होने के बाद भी  डी.जी.पी संजय कुंडु को संरक्षण दे रहे हैं । युवा कांग्रेस डी.जी.पी पर कार्रवायी करने और पद से हटाने की माँग को लेकर क्रमिक भूख़ हड़ताल जारी रखेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here