29 अक्तूबर को शिवनाम देव अपना घर में होगा तीसरा सभ्याचारक मेला

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट- गुरजीत सोनू : होशियारपुर शिवनामदेव अपना घर-डे-होम हरदोखानपुर में तीसरे सभ्याचारक मेले के संबंध में एक बैठक नरिंदर सिंह जस्सल की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन रंगकर्मी अशोक पुरी ने किया। इस मौके पर डा. एम.जमील बाली, बलदेव सिंह बसरा, अरविन्द शर्मा(सेवा भारती), सुभाष चंद्र कोच, परशोतम अहीर, गुरचरण सिंह गरेवाल, मुहम्मद सलीम, प्रेम नाथ जोशी ने भाग लिया। बैठक में डा. एम. जमील बाली ने बताया कि शिवनामदेव अपना घर ने बीते 3 वर्ष में समाजिक चिंतन व सभ्याचारक गतिविधियों में प्रथम स्थान बनाया है। यह समाज को खुला मन व खुला घर देता है।

Advertisements

उनके पश्चात नरिंदर सिंह जस्सल ने बताया कि 29 अक्तूबर 2017 को शिवनाम देव अपना घर के तीसरे सभ्याचारक मेले में जसवंत संदीला, पाली देववालिया, रंजन रोमी, गुरवीर सिद्धू, राजा गुलजार, सिमरन व आशु सिंह अपने फन का प्रदर्शन करेंगे। बैठक के अंत में मंच संचालक अशोक पुरी ने बताया कि इस मेले का शुभारंभ जसविंदर सिंह परमार द्वारा सुखमणि साहिब जी के पाठ तथआ कीर्तन से किया जाएगा। इस मौके जादूगर मोगैंबो बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस मेले में स्कूलों के बच्चों का विशेष सभ्याचारक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here