बोले सो निहाल के जयकारो के बीच डाला श्री अखंड पाठ साहिब का भोग

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट- पंडित जी: तपस्थान बाबा बलवंत सिंह नानक दुखभंजन सत्संग घर दारापुर टांडा में चल रहे वार्षिक इकोतरी समागम के दसवें दिन नौ श्री अखंड पाठ साहिब की पांचवी लड़ी के पाठ का भोग बोले सो निहाल के जैकारो के बीच डाला गया। मुख्या सेवादार संत बाबा गुरदयाल सिंह की अगुवाई में हो रहे धार्मिक आयोजन दौरान श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की की छत्र-छाया में सजाए गए धार्मिक दीवान में बाबा कथा वाचक सिंह साहिब ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना, सिख विद्वान भगवान सिंह जोहल व संत बाबा गुरदयाल सिंह टांडा वालो ने संगत को गुरमत से जोड़ा।

Advertisements

इस मौके सतपाल सिंह सैनी, मंजीत सिंह सैनी, हरजीत सिंह, अमरीक सिंह, रविंदर सिंह रवि, सतवीर सिंह , जसविंदर सिंह , परमजीत सिंह , कश्मीर सिंह , मंजीत सिंह , गुरदीप सिंह, सुखदयाल सिंह, जसवीर सिंह , धरमिंदर सिंह, अर्जन सिंह , मुख्त्यार सिंह , हुस्न सिंह सैनी, बलविंदर सिंह , जरनैल सिंह , कुलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here