Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पंजाब के कर्मचारियों की ग्रुप बीमा योजना की अदायगी में वृद्धि

पंजाब के कर्मचारियों की ग्रुप बीमा योजना की अदायगी में वृद्धि

चण्डीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए ग्रुप बीमा योजना (जीआईएस) की अदायगी में चार गुना वृद्धि कर दी गई है। इस बाबत खज़़ाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी सहमति दे दी है, जिससे पंजाब के कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों का भविष्य और बेहतर हो सके। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि किसी कर्मचारी की सेवा के दौरान मौत हो जाने या सेवानिवृत्ति के समय उसको 15 हज़ार रुपए से 1.20 लाख रुपए की अदायगी की जाती थी, जोकि अब 60 हज़ार रुपए से 4.80 लाख रुपए कर दी गई है। सरकार का यह फ़ैसला 1 जनवरी 2023 से लागू होगा।

Advertisements

विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में ग्रुप ए के अफ़सरों के हर महीने 120 रुपए जीआईएस के रूप में वेतन में से काटे जाते हैं और इसकी अदायगी (सेवानिवृत्ति या मौत हो जाने की सूरत में) 1.20 लाख रुपए की जाती है। 1 जनवरी 2023 से यह कटौती 480 रुपए प्रति महीना होगी और अदायगी 4.80 लाख रुपए होगी। इसी तरह ग्रुप बी के कर्मचारियों की यह दर 60 रुपए है और अदायगी 60 हज़ार रुपए की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 240 रुपए प्रति महीना और अदायगी 2.40 लाख रुपए की जाएगी।

ग्रुप सी के कर्मचारियों की यह दर 30 रुपए है और अदायगी 30 हज़ार रुपए की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 120 रुपए प्रति महीना और अदायगी 1.20 लाख रुपए की जाएगी। ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए यह दर 15 रुपए है और अदायगी 15 हज़ार रुपए की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 60 रुपए प्रति महीना और अदायगी 60 हज़ार रुपए की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि 1990 से ग्रुप बीमा योजना की दरों को सुधारा नहीं गया था और अब पे कमिशन लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हो जाने के कारण यह फ़ैसला लिया गया है। जि़क्रयोग्य है कि ग्रुप बीमा योजना की कटौती और अदायगी 1 जनवरी, 2023 से लागू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here