Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur जेल में मैडिकल कैंप लगा हवालातियों व कैदियों का किया गया नि:शुल्क...

जेल में मैडिकल कैंप लगा हवालातियों व कैदियों का किया गया नि:शुल्क चैकअप


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से केंद्रीय जेल होशियारपुर में मैडिकल कैंप का लगवाया गया। इस मैडिकल कैंप में सिविल अस्पताल की मैडिकल टीम में डा. कमलेश. डा. जसदीप कौर, डा. मंदीप कौर की ओर से जेल में बंद हवालातियों व कैदियों का नि:शुल्क चैकअप किया गया। कैंप के दौरान चमड़ी के रोग, आंखों का चैकअप, खांसी, जुखाम, आंखों के रोगों, हड्डियों, दांतों, मानसिक रोगों के माहिर व अन्य माहिर डाक्टरों की ओर से मरीजों का चैकअप किया गया। डाक्टरों की टीम की ओर से चैकअप के दौरान हवालातियों व कैदी मरीजों को नि: शुल्क दवाईयां मुहैया करवाई गई।

Advertisements


श्रीमती अपराजिता जोशी ने डाक्टरों की टीम का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से यह मैडिकल कैंप का आयोजन किया जा सका है ताकि हवालातियों व कैदियों का बीमारियों से बचाव हो सके। इस मौके पर जेल डाक्टर अजीत पाल व डा. सतीश काजल भी मैडिकल कैंप में उपस्थित थे। इस मैडिकल कैंप के दौरान जेल सुपरीडैंट श्री अनुराग कुमार आजाद, डिप्टी सुपरीडैंट(सुरक्षा) श्री तेजपाल सिंह, सहायक सुपरीडैंट श्री सर्बजीत सिंह, श्री गुरजिंदर सिंह भी मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here