
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी, एकता नगर की तरफ से 15वां मां अन्नपूर्णा मंदिर स्थापना दिवस महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह 9 बजे हवन किया गया और इस उपरांत सायं 7 बजे तक 108 श्री हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। जिसमें पंडित प्रियव्रत शास्त्री व उनके साथियों ने पाठ किया और पूजन करवाया। भजन संध्या में राकेश गुलाटी दिल्ली वालों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया और उनके गाए भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूमकर हाजिरी लगवाई। संकीर्तन उपरांत भंडारा लगाया गया।

इस मौके पर महामंत्री तरसेम मोदगिल ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, एडवोकेट राकेश मरवाहा, एडवोकेट लवकेश ओहरी, मुकेश डाबर, सेठ नवदीप अग्रवाल, चेयरमैन संदीप सैनी, हरीश खोसला, मोहन लाल पहलवान, पं. ओंकार नाथ शर्मा, मदुसूदन कालिया, गोपी चन्द कपूर, संजीव अरोड़ा, राजिन्दर मोदगिल, लक्ष्मी नारायण, डा. राकेश सिंगला, छोटा अश्वनी, पवन शर्मा, भारत भूषण वर्मा, नील शर्मा, राजीव शर्मा, पूजा वशिष्ठ, विकास सिंगला, दविंदर वालिया गुरुजी, रमेश गम्भीर, विजय सेठ, सचिन शास्त्री, तरुण खोसला, हरीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, एचके नकड़ा, विशाल वालिया, राजेश गुप्ता, मधुकर ऐरी, यशपाल सरकाना, जीवन पथरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्दालुओं एवं गणमान्य मौजूद रहे।












