Friday, October 30, 2026
Home Himachal राजेंद्र राणा कड़े मुकाबले में फंसे, कैप्टन दे रहे कड़ी टक्कर

राजेंद्र राणा कड़े मुकाबले में फंसे, कैप्टन दे रहे कड़ी टक्कर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । सुजानपुर उपचुनाव रोचक दौर में पहुंच चुका है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा इस वक्त कड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं । उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा से कड़ी टक्कर मिली हुई है। प्रचार के अंतिम दो दिनों में दोनों प्रत्याशियों ने सिर धड़ की बाजी लगा दी है। कैप्टन पिछली बार राजेंद्र राणा से 399 मतों से हार गए थे लेकिन इस बार वह योजनबद्ध रूप से कांग्रेस में शामिल हो राजेंद्र राणा को कड़ी चुनौती दे रहे है।

Advertisements

राणा की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़

 इस चुनाव में राजेंद्र राणा ने सर्वाधिक छोटी बड़ी सभाओं को संबोधित किया है जिसमें हर वर्ग लोग भारी तादाद में शामिल हुए हैं और  उनके विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ी। हर कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने हाथ ऊपर उठाकर कहा कि राजेंद्र राणा को भारी बहुमत से कामयाब बना कर इतिहास यहां रचा जाएगा। राजेंद्र राणा ने जनसभाओं  को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक सुजानपुर क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा करेंगे और इस विधानसभा क्षेत्र को बुलंदियों के शिखर तक पहुंचने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

कैप्टन को सुक्खू और भाजपा के असंतुष्टों का सहारा

दूसरी तरफ कांग्रेस का चेहरा कैप्टन रणजीत सुक्खू सरकार का चेहरा बन राणा को कड़ी चुनौती  दे रहा है। कैप्टन रणजीत हमीरपुर के सीएम सुक्खू को  अगले साढ़े तीन साल तक काम करने और अपने एजेंडे को लोगों के बीच रख भीड़ जुटा रहे हैं। दूसरी ओर सुजानपुर में भाजपा के असंतुष्ट अपनी भूमिका निभा कैप्टन को जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए अपने मकसद में लगे हुए हैं। वह राणा के हाथों धूमल की 2017 की हार तथा अब राणा का सुक्खू के खिलाफ विद्रोह को मुद्दा बना भाजपा की मुसीबतें बढ़ा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here