पंजाब का बनता हक तुरंत जारी करे केन्द्र सरकार: कटारिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 47 के पूर्व पार्षद कमलजीत कटारिया ने साथियों सहित तिरंगा लहराकर केन्द्र सरकार से अपील की कि वो पंजाब का बनता हक जल्द से जल्द जारी करे। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना संकट से निपटने के लिए राहत पैकेज दिया जाना बहुत जरुरी है। जो लोग यह कह रहे हैं कि केन्द्र ने राहत पैकेज भेज दिया है वो जनता को यह भी बताएं कि वो कितना है और किसके हाथ भेजा। जो पैसे आया है वो जीएसटी का बनता पंजाब का हक था।

Advertisements

उसे देकर केन्द्र ने कोई एहसान नहीं किया तथा इसे राहत पैकेज नहीं कहा जा सकता। कटारिया ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा तिरंगा लहराकर एकजुटता का जो आह्वान किया गया था, उसका सभी कांग्रेसियों एवं आम जनता ने उत्साहपूर्वक समर्थन करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगे लहराएं हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को और बल देने एवं प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए जल्द से जल्द 20 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज पंजाब को जारी करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here