विधायक डोगरा के प्रयासों से शीघ्र ही लगाए जाएंगे 3 करोड़ 50 लाख के टैंडर: चेयरमैन नरेन्द्र

दसूहा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। मार्किट कमेटी दसूहा के चेयरमैन ने अपने कार्यालय में दसूहा नगर की जनता के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हलका विधायक दसूहा के प्रयासों से शीघ्र ही दसूहा नगर के विकास कार्यों हेतु 3 करोड़ 50 लाख के टैंडर लगा दिए जाएंगे। जिसके लिए प्राथमिकता के आधार पर नगर में होने वाले कार्यों एवं उनकी अनुमानित लागत की सूची तैयार की जा रही है।

Advertisements

चेयरमैन ने कहा कि इंसान को अपनी तकदीर ख़ुद ही लिखनी पड़ती है और कथनी की तुलना में करनी ज्यादा असरदार होती है। चेयरमैन ने कहा कि दसूहा नगर की जनता ने 15 वार्डों में से कांग्रेस पार्टी के 11 पार्षदों का चुनाव कर जो विश्वास जताया है उसके लिए समस्त कांग्रेस पार्टी उनकी ऋणी रहेंगी और उनका हर कदम दसूहा नगर के सभी 15 वार्डों में विकास की डगर पर अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर सरपंच विनोद, मोनू भंडारी, मक्खन सिंह, पवन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here