सरकार ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का किया गठन, समुदाय और सरकार के बीच सेतु का करेगा काम

Newly-elected Amritsar MP Capt Amarinder Singh in Sector 10 of Chandigarh on Monday, May 26 2014. Express photo by Sumit Malhotra

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ब्राह्मण समुदाय की चार साल पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार ने चुनावी साल में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया है। जानकारी अनुसार प्रदेश में करीब 35 लाख ब्राह्मण हैं। राज्यपाल, पंजाब ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

Advertisements

पंजाब सरकार के इस फैसले का श्री ब्राह्मण सभा द्वारा स्वागत किया गया। इस बोर्ड में 7 सदस्य होंगे जिनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

बोर्ड समुदाय की जरूरतों और समस्याओं की पहचान करेगा और उनके निवारण के उपाय करेगा। यह समुदाय और सरकार के बीच एक सेतु का काम करेगा और शांति और सांप्रदायिक भाईचारे को बनाए रखने में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here